Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026: ₹60,000 सालाना छात्रवृत्ति, जानें?

By: Yashasvi CSC

On: August 6, 2026

Follow Us:

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य किसानों एवं खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों को उच्च कृषि शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। हाल ही में सरकार ने इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि को ₹3,000 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹5,000 प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार पात्र विद्यार्थियों को अब अधिकतम ₹60,000 प्रतिवर्ष तक आर्थिक सहायता मिल सकती है।

यह योजना उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी परिषद के माध्यम से संचालित की जाती है। इसका लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलता है जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तथा किसान या खेतिहर मजदूर परिवार से संबंध रखते हैं। छात्रवृत्ति का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाता है। स्नातक स्तर पर इंटरमीडिएट में निर्धारित न्यूनतम अंक तथा स्नातकोत्तर स्तर पर स्नातक में न्यूनतम 70% अंक होना आवश्यक है। छात्रवृत्ति केवल कृषि, होम साइंस एवं कृषि से संबंधित विषयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है।

सरकार का उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की पढ़ाई बाधित न हो। इससे किसान परिवारों के बच्चे कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी, शोधकर्ता एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर भविष्य बना सकेंगे। योजना का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक योग्य छात्रों को इसका लाभ मिल सके।

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026

UP Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026
Sponsored By Uttar Pradesh State Agricultural Produce Market Council (Mandi Parishad)
Scheme NameMukhyamantri Krishak Scholarship Scheme
BeneficiariesChildren/Dependents of Farmers & Agricultural Labourers
Scholarship Amount₹5,000 Per Month
Application ModeThrough Concerned Agricultural University/College
Websitehttps://upmandiparishad.upsdc.gov.in/

UP Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026

Important Dates 
EventDate
Scholarship Enhancement Announcement02 August 2026
Latest UpdateAugust 2026
Application StartAs Per Concerned University
Last DateTo Be Announced by the Institute
Merit ListAfter Verification
Scholarship ReleaseAfter Approval
Eligibility Criteria
1.Applicant must be a permanent resident of Uttar Pradesh.आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
2.Applicant must belong to a farmer or agricultural labourer’s family.आवेदक किसान या खेतिहर मजदूर परिवार से होना चाहिए।
3.Student should be studying in a recognized Agriculture University/College.छात्र मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय या कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
4.Selection is based on merit.चयन मेरिट के आधार पर होगा।
5.UG applicants should meet the prescribed Intermediate marks criteria.स्नातक पाठ्यक्रम के लिए इंटरमीडिएट में निर्धारित न्यूनतम अंक होना आवश्यक है।
6.PG applicants should have a minimum of 70% marks in Graduation.स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए स्नातक में कम से कम 70% अंक होना आवश्यक है।
7.Student must pass every academic year to continue the scholarship.छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
8.Students receiving another scholarship may have to choose one scholarship.यदि छात्र किसी अन्य छात्रवृत्ति का लाभ ले रहा है, तो उसे किसी एक छात्रवृत्ति का चयन करना होगा।
Scholarship Amount
ParticularDetails
Monthly Scholarship₹5,000
Annual Financial AssistanceUp to ₹60,000
Selection ProcessMerit Based
Financial SupportTuition Fee, Books & Study Expenses
Target BeneficiarieStudents from Farmer & Agricultural Labourer Families
CoverageAgriculture & Home Science UG/PG Courses
How to Apply For UP Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026
Step 1: सबसे पहले अपने कृषि विश्वविद्यालय, कृषि संस्थान या कृषि महाविद्यालय से छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
Step 2: आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
Step 3: आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, किसान प्रमाण पत्र, अंकपत्र, बैंक पासबुक, फोटो आदि आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
Step 4: भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित संस्थान के सक्षम अधिकारी के पास जमा करें।
Step 5: संस्थान द्वारा छात्रों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
Step 6: चयन समिति द्वारा पात्र छात्रों का सत्यापन एवं अनुमोदन किया जाएगा।
Step 7: अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
Important Documents Required
DocumentPurpose
Aadhaar CardIdentity Proof
Domicile CertificateResidence Proof
Farmer Certificate / Land RecordFarmer Verification
Income CertificateEligibility Verification
Caste Certificate (If Applicable)Reservation Benefit
Previous MarksheetMerit Verification
Admission ProofCourse Verification
Passport Size PhotographApplication Form
Bank PassbookScholarship Transfer
Mobile NumberCommunication

Important Links

WebsiteClick Here
Join Whatsapp ChannelClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment